आमतौर पर कहीं जाने के लिए मैं कोई खास तैयारी नहीं करता। लेकिन मोबाइल है की साथ ही नहीं छोड़ता। अब तैयारी के साथ इसे भी देखते रहना जरूरी है। पिछले दिनों जब पटना प्रवास था उसी दौरान की यह तस्वीर है।
कई साल लगे लेकिन आखिर मैं उन झंझावातों से निकल ही आया। मुझे आज महसूस हो रहा है कि वास्तव में शरीर हवा की भांति हल्का और नई उर्जा से भरा हुआ है,,,, चलिए फिर मिलते रहेंगे,,,,।।
आपसे मुखातिब होने का मनकरता है लेकिन हर बार की कोशिश नाकाम रह जाती है । शायद ये कोशिश टुकडोंमें हो रही है।लेकिन ये सच है पिछले इतने दिनोंमें बहुत कुछ घटित हुआ जिससे समयाभाव रहा और आप से मिल नहीं सका लेकिन शायद अब ऐसा ना हो , कियोकि वर्षो से बिछडे जब मित्र मिल रहें हैं तो आप से मिलना तो जरूरी ही है।
बेहद ही खास पल होते हैं जब हम प्रकृति के समीप रहते हैं, मेरा मन जब कभी उदास होता है मैं इसकी गोद में चला जाता हूँ बेहद सूकून महसूस होता हैं। शायद आप को भी होता होगा।
वैसे तो एक पत्रकार हूँ,आपसे बातें करना चाहता हूँ,इसलिए लिखने जैसे कठिन काम करने की कोशिश करता हूँ। इस काम के अलावा मन के उन विचारों को आप तक पहुँचाने की कोशिश करता हूँ जिसे ना तो किसी ने देखा है, और ना ही किसी ने सुना है। एक शब्द में बताउँ तो मन के उन अनछुए पहलू को आपको बताने का मन करता है, जिसे मन में रख कर अकुलाहट होती है। इसी प्रयास में इंडियानामा के ज़रिए आप तक पहुँचने की कोशिश है । ये इंडियानाम आपको मेरे इस भारतभूमि के कई पहलू से भी परिचय कराएगा..।